कांग्रेस ने कोरबा लोकसभा चुनाव के लिए बनाई संचालन समिति

कोरबा लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की संचालन समिति।

रायपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस ने कोरबा लोकसभा चुनाव के लिए संचालन समिति बनाई है। सूची में पूर्व विधायक बोधराम कंवर को संचालन समिति का संयोजक बनाया गया है। जबकि पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल समिति के समन्वयक बनाए गए हैं।

कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सूची जारी किया है। सूची में संचालन समिति को पार्टी उम्मीदवार से समन्वय स्थापित कर स्थानीय पदाधिकारियों को शामिल करने व विधानसभा स्तरीय समिति बनाने का अधिकार प्रदान किया गया है।

चुनाव संचालन समिति में कुल 110 सदस्य हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना महंत के प्रचार के लिए पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर