शिवड़ी में पुलिसकर्मी पर हमला करने वाला गिरफ्तार

मुंबई, 13 अप्रैल (हि.स.)। शिवड़ी के रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपित जांबेज सलीम खान (23 वर्ष ) का मोबाइल चोरी हो गया था और वह पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने आया था। इसी दौरान आरोपित ने पुलिस स्टेशन में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी स्वप्निल कातुरे (32) ने आरोपित को समझाने का प्रयास किया तो आरोपित ने पुलिस कर्मी की पिटाई शुरू कर दी। इस घटना में बीचबचाव कर रहे एक और पुलिसकर्मी घायल हो गया। इन दोनों का प्राथमिक इलाज केईएम अस्पताल में करवाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/दधिबल

   

सम्बंधित खबर