नहाय खाय से शुरुआत हुई चैती छठ महापर्व

लखनऊ, 13 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में चैती छठमहापर्व का आयोजन लखनऊ में 12 अप्रैल को नहाय खाय से शुरुआत हुई। 13 अप्रैल को खरना तथा 14 अप्रैल को छठ महापर्व को सायं सूर्य को अर्घ्य देकर रात भर घरों में पूजा अर्चन, कोसी भरा जायेगा। 15 अप्रैल प्रातः भगवान भाष्कर को उदयमान होने पर अर्घ्य देकर सभी व्रती लोग प्रसाद ग्रहण कर पारण करेंगे और चैती छठमहापर्व का समापन होगा।

आज छठमहापर्व की पूजा के लिए अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में छठ घाट पर आज सफाई भी हुई, लेकिन गोमती बैराज में मरम्मत का कार्य चल रहा है पानी खोल दिया गया है जिस से छठ घाट पर पानी नहीं है।

उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में लोग चैती छठ पूजा करने छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमतीतट लखनऊ में पिछले 10 वर्षौ से आते हैं। इस वर्ष छठ पूजा लक्ष्मण घाट पर सम्भव नहीं होगा। अपने घरों में या अस्थाई कृत्रिम तालाब बनाकर इस साल चैती छठमहापर्व मनाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर निगम प्रशासन से कृत्रिम तालाब बनाने की बात चल रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग किया कि चैती छठ महापर्व को लेकर गोमती नदी में पानी की व्यवस्था की जाय, ताकि छठी व्रती सूर्यदेव को अर्घ्य दे सकें।

हिन्दुस्थान समाचार/जितेन्द्र/राजेश

   

सम्बंधित खबर