बाबा साहब के सपनों को मोदी सरकार ने दिया मूर्तरूप : मनोज पासी
- Admin Admin
- Apr 14, 2024
![](/Content/PostImages/DssImage.png)
प्रधानमंत्री ने बाबा साहब से जुड़े पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में किया विकसित : डॉ आर ए वर्मा
सुलतानपुर,14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आम्बेडकर की 133वीं जयंती जनपद के 26 मंडल व 1832 बूथों पर सामाजिक समरसता के रूप में मनाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अगुवाई में भाजपाइयों ने विकास भवन के सामने स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कोषाध्यक्ष मनोज पासी ने कहा बाबा साहब के अधूरे कार्यो व उनके सपनों को मोदी ने मूर्तरूप देने का काम किया है। उन्होंने कहा भारतरत्न डाॅ अम्बेडकर दुनिया के हर पीड़ित, शोषित की आवाज थे।
विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा ने कहा विपक्ष ने डॉ अंबेडकर को लेकर राजनीति तो क लेकिन उनके जीवन से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
गोष्ठी को पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू, पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी,डॉ सीताशरण त्रिपाठी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। व
क्ताओं ने कहा भाजपा ने गरीब, वंचित, शोषित व पिछड़े वर्ग को सशक्त करने का काम किया है। बाबा साहेब सबके मार्गदर्शक और देश के धरोहर हैं। सरकार ने योजनाओं को गरीबों के दहलीज तक पहुंचाया हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अनुसूचित मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन राव कोरी ने सभी का आभार प्रकट किया। रविवार को पार्टी ने 1832 बूथों पर सामाजिक समरसता दिवस के रूप में अंबेडकर जयंती मनाई और बस्तियों में घर-घर जाकर संपर्क किया।
हिन्दुस्थान समाचार/दयाशंकर
/राजेश