बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर डीएम ने किया माल्यार्पन

सहरसा-अम्बेडकर जयंतीसहरसा-अम्बेडकर जयंतीसहरसा-अम्बेडकर जयंती

सहरसा,14 अप्रैल (हि.स.)। संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 133 वीं जयंती समारोह पर अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अम्बेडकर चौक स्थित आयुक्त कार्यालय के सामने अवस्थित प्रतिमा पर डीएम ने माल्यार्पन किया।

इस अवसर सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा एवं कार्यक्रम के आयोजक अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संघ जिला इकाई सहरसा द्वारा माल्यार्पन किया गया।वही कर्मचारी संघ, छात्रावास के विद्यार्थी एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर संविधान की रक्षा एवं अक्षुण्ण रखने के लिए संकल्प जताया।

कार्यक्रम में जिला सचिव मिथिलेश कुमार शिक्षक, संयुक्त सचिव विनोद कुमार राम,प्रवेश चौधरी भूपेन्द्र कुमार भुवन, मुकेश मल्लिक विकास मित्र, प्रचार सचिव अनिल कुमार राम, मुकेश कुमार शिक्षक, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार विभाकर शिखक, सतरकटैया प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, सचिव चंदन कुमार पासवान, सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष नरेश पासवान, सचिन रंजित कुमार राम, अमित आनंद शिक्षक सत्तरकटैया साभार कुमार, सलखुआ भूपेन्द्र राम, रवि खन्ना, रामपुकार राम, राजकुमार बाल्मिकी, संजय कुमार, डॉ. धीरेन्द्र कुमार धीरज, कपिलदेव राम, रविदास मंदिर निर्माण समिति एव अम्बेडकर विचार को लोग प्रतिमा पर माल्यार्पन किया।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर