साधु वासवानी मिशन की प्रमुख दीदी कृष्णा कुमारी विश्व शांति यात्रा पर

जयपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। साधु वासवानी मिशन की प्रमुख दीदी कृष्णा कुमारी विश्व शांति यात्रा के लिए रवाना हुई। यह यात्रा करीब 72 दिनों की होगी। इसमें प्रमुख रूप से 14 अप्रैल से 25 जून तक वह मुंबई, दुबई, मियामी, डल्लास, फोर्ट लॉडरडेल, न्यूजर्सी, बोस्टन, न्यूयॉर्क सिटी, स्टैमफोर्ड, लॉस एंजिल्स, शिकागो और लंदन समेत कई शहरों और राज्यों के दौरे पर रहेंगे।

इस यात्रा के दौरान कृष्णा कुमारी अंग्रेजी और सिंधी भाषाओं में प्रेरक और मार्गदर्शक व्याख्यान, युवा बैठक, कार्यशालाओं, ध्यान, प्रश्न और उत्तर सत्र और साधना शिविरों में हिस्सा लेंगी। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आध्यात्मिक विकास को प्रेरित करना है। यह यात्रा दीदी कृष्णाकुमारीजी के मार्गदर्शक, गुरू दादा जेपी वासवानीजी ने दी हुई हृदय में शांति से विश्व शांति बनेगी इस मार्गदर्शन पर यह आधारित है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर