उत्तर प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार में उतरेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री

लखनऊ, 14 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर और सहारनपुर लोकसभा सीटों पर 15 अप्रैल को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भाजपा के उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे। पहले सहारनपुर लोकसभा सीट और फिर बिजनौर सीट पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की जनसभा होनी है।

किसानों के हित में सरकारों के फैसलों पर अपनी बात रख रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 15 अप्रैल को सुबह के वक्त सहारनपुर में चंदेना कोली में जनता के सम्मुख रहेंगे। इसके बाद बिजनौर सीट पर नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री नायब एक और जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोनों जनसभा में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व सांसद जयंत चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब के आगमन से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं में खुशी का माहौल है। जनसभाओं में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के नेता व कार्यकर्ता दिनरात मेहनत कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की ओर से भी जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने की अपील की गयी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर