महापौर के निरीक्षण में खुलासा, चिन्हित स्थान के बजाय दूसरे स्थान पर बना दिये शौचालय

बदहाल शौचालयबदहाल शौचालयबदहाल शौचालयबदहाल शौचालयबदहाल शौचालयबदहाल शौचालयबदहाल शौचालयबदहाल शौचालय

गाजियाबाद, 07 जनवरी(हि.स.)। महापौर सुनीता दयाल के रविवार को औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम प्रशासन की लापरवाही का खुलासा हुआ। महापौर की मानें तो उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि जहां पर सार्वजनिक शौचालय बनने चाहिए थे, वहां पर नहीं बनाए गए। पोलो की भी लगभग यही स्थिति है। कई पोल चयनित स्थानों से अलग लगा दिए गए। महापौर ने कहा है कि अब लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

महापौर ने आज सबसे पहले यूपी गेट स्थित शौचालय देखा,जिसमें ताला लगा हुआ था और आस—पास गंदगी के अंबार लगे रहे। उसके बाद लिंक रोड का शौचालय देखा, जिसकी दिशा और दशा दोनों ही ठीक नहीं थी। महापौर के पता करने पर पता चला कि यह शौचालय रियां इंटरप्राइजेज द्वारा बनाया गया है। जिसकी एवज में यूनिपोल लगाए गए हैं।

महापौर ने कम्पनी की पूर्ण जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि इस मामले में कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/फरमान

/राजेश

   

सम्बंधित खबर