भाजपा के संकल्प पत्र से देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : बृजमोहन

रायपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने हुंकार भरते हुए कि, भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने तथा देश को विश्वगुरु बनाने की दिशा में एक कदम है। देश के गरीब, किसान और महिलाओं की स्थिति सुधारने का संकल्प पत्र है। बृजमोहन ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम लोगों की हर जरूरत को पूरा करने पर जोर दिया है। मोदी का गारंटी पांच साल साल के लिए थी, जिसे छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने केवल तीन महीने में पूरा कर दिखाया है।

मीडिया की ओर से हुए एक सवाल के जवाब में बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस से आम लोगों का भरोसा उठ गया है। लोग समझ गए हैं कि कांग्रेस सिर्फ ढकोसलेबाजी करती है, झूठी बातों से लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस या इसकी सरकारों का उद्देश्य कभी भी जनता की सेवा करना नहीं रहा है। यह पार्टी भ्रष्टाचार की जनक है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार के दलदल में डुबो दिया। आतंक में डुबो दिया। छत्तीसगढ़ को विकास की दौड़ में काफी पीछे कर दिया। इसीलिए लोगों ने कांग्रेस को सबक सिखाया।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी, देश में 400 पार, फिर मोदी सरकार

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि लोग अब भी देशभर में कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी 11 सीटें जीतने जा रही है। यही नहीं, देश में भी भाजपा की 400 से ज्यादा सीटें आने वाली हैं। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तथा देश को विकास के पथ पर काफी आगे ले जाएंगे। बृजमोहन अग्रवाल रविवार को दोपहर सारागांव पहुंचे, जहां साहू समाज की ओर से माता कर्मा जयंती के अवसर हुए भीड़भरे कार्यक्रम को संबोधित किया। वे आरंग के परसकोल में संत कबीर की विशाल शोभायात्रा में भी शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर