अमेठी में कांग्रेस को झटका, प्रदेश सह समन्वयक ने थामा भाजपा का दामन
- Admin Admin
- Apr 18, 2024
![](/Content/PostImages/18dl_m_180_18042024_1.jpg)
अमेठी,18 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) लगातार कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिला रही है। ऐसे में गुरुवार की सुबह कांग्रेस पार्टी को अमेठी में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह समन्वय विकास अग्रहरि को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद गरीबी थे। विकास अग्रहरि ही उनके चुनाव प्रचार का कार्यभार संभाला करते थे।
भाजपा के जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह ने कहा कि अमेठी का आम-ओ-खास सभी दीदी स्मृति ईरानी जी के साथ है। पिछले 10 वर्षों में दीदी स्मृति ने अमेठी से जो अपना रिश्ता बनाया है। वह हर आने वाले दिन के साथ और मजबूत होता जा रहा है। यही वजह है कि अब लोग कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सह समन्वयक बनाया था। लेकिन, उन्होंने दीदी स्मृति व भाजपा में अपना विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। विकास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहाकि दीदी स्मृति की अगुवाई में अमेठी हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/लोकेश त्रिपाठी/राजेश