हिंदू युवा वाहिनी एक परिवार, हम सब उसके कार्यकर्ता : विक्रम सिंह

हरिद्वार, 18 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी संगठन एक परिवार की भांति हैं, जिसमें हम सब कार्यकर्ता हैं। इसमें ना कोई बड़ा है और ना ही कोई छोटा है। संगठन में सब एक समान हैं और हम सभी को साथ लेकर चलते हैं। वे कनखल के आदि शक्ति महाकाली आश्रम में आयोजित हिंदू युवा वाहिनी की एक बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी को अपने-अपने पदों की गरिमा को बनाए रखते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करना है। सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा से अपना कार्य करें, जिससे कि नए सदस्यों का भी उत्साह बढ़े।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लकी वर्मा ने अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से जिला मीडिया प्रभारी विक्रम जीत सिंह और विनीत ने संभाला।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रेम सिंह, प्रदेश मंत्री मोती बाबा, शहर अध्यक्ष योगेश सिंगवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय विक्की शर्मा, कुणाल त्यागी, डॉक्टर विशाल गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित वर्मा, नवीन कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर