सत्ता के अहंकार ने दुष्यंत गौतम को विवेकहीन कर दिया है : गरिमा मेहरा दसौनी

देहरादून, 01 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम के इंडी गठबंधन को कुत्तों का झुंड कहे जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दोनों का कहना है कि सत्ता के मद में भाजपा के लोग विवेकहीन हो गए हैं।

भाजपा के नेताओं के बड़बोलेपन और बदजुबानी के किस्से दूर दूर तक कुख्यात हैं। उनका भू कानून और मूल निवास के लिए आवाज बुलंद करने वाले लोगों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के माओवादी कहा जाना और आज लोकसभा चुनाव प्रभारी गौतम का इंडी गठबंधन के लोगों को कुत्तों का झुंड कहना बतलाना बताता है कि यह किस संस्कृति और सभ्यता के लोग हैं।

दसौनी ने कहा कि दोनों नेताओं का यह कहना है कि भोली भाली जनता को यह महसूस कराया जा रहा है कि सारे पापी अधर्मी और भ्रष्टाचारी विपक्ष में हैं और सारे भाजपा के पदाधिकारी संत महात्मा पुरुष हैं। उन्होंने कहा अब तो यह देशवासियों को फैसला करना है कि उन्हें लोकतंत्र से प्यार है या तानाशाही ,क्योंकि जिस तरह की बदजुबानी भाजपा के नेता विपक्षी दलों के लिए कर रहे हैं, वह तो यही बताता है कि उनके मंसूबे ठीक नहीं है और वह इस देश से लोकतंत्र और संविधान मिटा कर छोड़ेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर