बाराबंकी: रामनगर के राजा रत्नाकर सिंह का निधन, श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों का लगा तांता

राजा रत्नाकर के निधन पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत भारी नेताओं की भीड़राजा रत्नाकर के निधन पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत भारी नेताओं की भीड़

बाराबंकी, 22 अप्रैल (हि.स.)। जिले में रामनगर के राजा रत्नाकर सिंह (59) का सोमवार को निधन हो गया। वह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद थे। एक साल से काफी बीमार चल रहे थे। उनके निधन का समाचार सुनकर अमर सदन रामनगर में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पांच साल के नाती ब्रजेश्वर पाल सिंह ने उन्हें मुखाअग्नि दी।

राजा रत्नाकर सिंह के बारे में कहा जाता है कि वे मृदु भाषी व मिलनसार स्वभाव के चलते वे आम जनता में काफी लोक प्रिय थे। रामनगर पीजी कॉलेज उन्हीं के द्वारा दान में दी गई जमीन पर बना है। इतना ही नहीं कई थाना, ब्लॉक एवं तहसील भवन भी उन्हीं की जमीनों पर बनी हैं। रामनगर कस्बे की प्राचीन रामलीला स्वयं के खर्चे से परम्परागत तरीके से हर साल करवाते थे। शादी विवाह में गरीबों की मदद करने में सदैव आगे रहते थे।

राजा रत्नाकर सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस से ही विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी दादी व पिता नगर पंचायत रामनगर के अध्यक्ष रहे।

उनके निधन की खबर सुनकर ससुर पूर्व सीएम मध्य प्रदेश दिग्विजय सिंह,साले पूर्व मंत्री व मौजूदा विधायक जय वर्धन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राज रानी रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी सहित पूरे जिले से हजारों लोग व कई राज्यों के राजा महाराजाओं की भीड़ उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने पंहुची। उनका अंतिम संस्कार रामनगर में ही हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/दीपक/मोहित

   

सम्बंधित खबर