जम्मू-कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर पारा बढ़ने के बावजूद रात का तापमान सामान्य से नीचे

जम्मू, 24 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर पारा बढ़ने के बावजूद रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। हालांकि जम्मू में दिन का तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिससे लोगों के पसीने छूटना शुरू हो गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि 25 अप्रैल तक आम तौर पर शुष्क मौसम की उम्मीद है लेकिन दोपहर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधि से इंकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि 26-28 अप्रैल तक आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हल्की बर्फबारी (ऊंचाई वाले स्थानों पर) होने की संभावना है।29-30 अप्रैल तक आमतौर पर बादल छाए रहने और कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। 1-3 मई तक आमतौर पर शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है।

इसी बीच श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 7.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 3.6 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 7.7 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में 6.7 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 9.7 डिग्री और भद्रवाह में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

   

सम्बंधित खबर