ग्वालपाड़ा में हस्तनिर्मित राइफल के साथ एक गिरफ्तार

ग्वालपाड़ा (असम), 24 अप्रैल (हि.स.)। असम पुलिस ने ग्वालपाड़ा जिले के कृष्णाई में एक व्यक्ति को हस्तनिर्मित राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह रायफल असम-मेघालय सीमा क्षेत्र के बामुनेपनीखोवा गांव से जब्त किया गया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मामू राभा (32) के रूप में हुई है। उसने अपने घर में लंबे समय से अवैध रूप से हथियार रखा था। आज गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची कृष्णाई पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के अवैध हथियार रखने के आरोप में मामू राभा को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए मामू राभा ने व्यक्तिगत रूप से राइफल तैयार की थी और इसे गैरकानूनी तरीके से अपने घर में रखा था। कथित तौर पर, जंगली हाथियों को रोकने के लिए उसने हस्तनिर्मित बन्दूक का उपयोग किया था।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर