रायगढ़ : कुत्तों के हमले से कोटरी घायल, इलाज के बाद सुरक्षित जंगल छोड़ा गया
- Admin Admin
- Apr 24, 2024
रायगढ़ , 24 अप्रैल (हि.स.)। खरसिया रेंज के जोबी परिसर के जंगल से भटकते हुए बुधवार सुबह एक कोटरी जंगल से गांव तक पहुंच गया, तभी कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया। ऐसे में वह घायल होकर एक ग्रामीण के घर में घुस गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन अमला को दी और ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़कर उसका इलाज करा कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच छह बजे एक कोटरी जोबी परिसर के जंगल से निकलकर गांव के करीब तक पहुंच गया। जिसके बाद कुत्तों ने उस पर हमला करने उसे दौड़ाया। जिससे कोटरी एक ग्रामीण के घर घुस गया, लेकिन उसके पीछे पैर में कुत्तों के हमले से वह मामूली रूप से घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन अमला को दी। जिसके बाद तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसका इलाज कराया गया। उसकी बेहतर स्थिति को देखते हुए सुरक्षित उसे जंगल में छोड़ा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/रघुवीर प्रधान