हांसी : चानौत के ग्रामीणों के समर्थन में आए दो गांव, पाइप लाइन का विराेध

चानौत धरने पर बैठे ग्रामीण।


पेयजल आंदोलन 47वें दिन घिराये-सिंघवा राघो के

ग्रामीणों की चेतावनी

हांसी, 01 जुलाई । बरवाला रोड स्थित चानौत

गांव में पेयजल की मांग पर चल रहे आंदोलन के 47वें दिन बुधवार को आंदोलनकारियों को

दो और गांवों का साथ मिल गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में धरना स्थल पर डटे हुए हैं और

36 इंच की पाइपलाइन से 6 इंच का टी-कनेक्शन देकर गांव को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग

पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों व आंदोलनकारियों का कहना है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन

जारी रहेगा।

इस बीच धरने पर बैठे घिराये और सिंघवा राघो गांव

के ग्रामीणों ने ऐलान किया कि यदि चानौत गांव को 6 इंच का टी-कनेक्शन नहीं दिया गया,

तो वे अपनी जमीन से हांसी के लिए बिछाई जा रही 36 इंच की पाइपलाइन को नहीं दबने देंगे। धरना स्थल पर आंदोलन को और व्यवस्थित एवं तकनीकी

रूप से मजबूत बनाने के लिए वाई-फाई सुविधा भी लगाई जा रही है। इससे धरने से जुड़ी गतिविधियों

और सूचनाओं का बेहतर संचालन किया जा सकेगा।

   

सम्बंधित खबर