जींद : प्रदेश में अपराध का बोलबाला, चल रहा जंगलराज : अजय चौटाला

जींद, 7 दिसंबर (हि.स.)। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। व्यापारियों को धमकी दी जा रही है। प्रदेश में सुरक्षा की किसी की गारंटी नही है। किसान मेहनत कर फसल पकाता है लेकिन बरसात के कारण फसल खराब हो जाती है। प्रदेश के मुखिया कहते हैं कि मुआवजा मिलेगा लेकिन कुछ नही मिलता है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला रविवार को जींद-रोहतक मार्ग पर ब्राह्मणवास गांव के पास जजपा के आठवें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि कुछ दिन पहले देश के प्रधानमंत्री प्रदेश में आते हैं लेकिन प्रदेश को पांच नए पैसे नही देकर जाते। प्रदेश को लुटने का काम किया जा रहा है और अपने घर भरने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस वोट चोरी की बात करती है। वोट चोरी किसने सिखाई। राई के विधायक की वोट चोरी की गई। कांग्रेस वाले वोट चोरी करते थे लेकिन भाजपा वाले तो डाका मारने लगे। यह तो वही बात हुई कि चोर चोर मौसेरे भाई।

हुड्डा ने कांग्रेस को हरवाने का काम किया। बी टीम तो कांग्रेस है जो सरकार बनाने में भागीदार बनते हैं। अजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है। कांग्रेस आज मुख्य विपक्षी दल है। कांग्रेस को सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना चाहिए लेकिन यह वोट चोरी के नाम पर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। वोट चोरी करना बीजेपी वालों को किसने सिखाया यह सब जानते हैं कि यह सब कांग्रेस की ही देन है। चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा नही चाहते थे कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। जगह-जगह पर अपने बागी उम्मीदवार खड़े किए। भाजपा की बी टीम तो असल में कांग्रेस है, जिन्होंने सरकार बनाने में उनकी मदद की। ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। बदलाव लाना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

   

सम्बंधित खबर