तवी नदी में नहाते समय 16 वर्षीय अमन सिंह डूबा
- DSS Admin
- Jun 15, 2026
जम्मू,, 15 जून (हि.स.)।
जम्मू में तवी नदी के हरि की पौड़ी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर अमन सिंह नदी में डूब गया। जानकारी के अनुसार अमन सिंह नदी में स्नान कर रहा था तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
अधिकारियों के अनुसार किशोर के शव की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजन भी मौके पर मौजूद हैं।
---------------

