अनूपपुर: छत्तीसगढ़ से शहडोल 1.12 करोड़ का गांजा ले जाते एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

जब्त कार

अनूपपुर, 18 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की रामनगर पुलिस ने रविवार-सोमवार की रात्रि की बड़ी कार्यवाही करते हुए एक नई कार में 225.740 किलोग्राम अवैध गांजा सहित कार चालक गिरफ्तार किया हैं। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 12 लाख आंकी गई हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक ने बताया कि रविवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कार क्रमांक एमपी 19 सी 0003T में भारी मात्रा में अवैध गांजा भर कर छत्तीसगढ़ के मरवाही से शहडोल की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर ग्राम फुलवारीटोला मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान कार आती दिखाई दी, जिसे रोकने के दौरान चालक पुलिस को देखकर कार रोड से नीचे उतार दिया जिससे कार पेड़ से टकरा गई, कार चालक 23 वर्षीय सुमित मिश्रा उर्फ बेटू पुत्र स्व. राजेश मिश्रा निवासी शांतिनगर कोतवाली अनूपपुर से पूछताछ बताया कि वाहन में हम दो व्यक्ति सवार थे। जो एक व्यक्ति गाड़ी के टकराने से भाग गया। किंतु गाड़ी से मोबाइल बरामद हुए हैं । पुलिस वाहन की तलाशी में पैकेटों से कुल 225.740 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,12,87,000/- रुपये आँकी गई है। जिस पर आरोपी सुमित उर्फ वेद मिश्रा को गिरफ्तार कर मौके से अवैध गांजा, परिवहन में प्रयुक्त वाहन 02 मोबाइल एवं अन्य सामग्री जप्त किया। वाहन की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये एवं मोबाइल की कीमत लगभग 20 हजार रुपये है। बता दें कि जप्त शुदा कार 29 अप्रैल यानि महज 18 दिन पूर्व ही खरीदी गई थी। पुलिस गांजा परिवहन के अन्य बिंदुओं पर विवेचना कर रही है।

   

सम्बंधित खबर