कठुआ में योग का महाकुंभ-1800 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

A Grand Yoga Gathering in Kathua – Over 1,800 People Participated in a Mass Yoga Session


कठुआ, 21 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कठुआ में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मुख्य कार्यक्रम जिला खेल स्टेडियम कठुआ में आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ जहां 1800 से अधिक प्रतिभागियों ने स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के तहत सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ जिसके बाद कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने स्वस्थ जीवन, मजबूत प्रतिरक्षा और मानसिक संतुलन में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया। विधायक डॉ. भारत भूषण, उपायुक्त राजेश शर्मा और एसएसपी मोहिता शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर देते हुए इसे स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया। जिले के बनी, बसोहली, बिलावर और हीरानगर सहित विभिन्न उपमंडलों में भी योग सत्र आयोजित किए गए जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की गई।

---------------

   

सम्बंधित खबर