राजौरी में सड़क दुर्घटना, एक की मौत, दो घायल
- DSS Admin
- Jun 01, 2026
राजौरी, 01 जून (हि.स.)। जिले के नौशेरा उपमंडल के कलाल गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौशेरा-कलाल सड़क मार्ग पर एक मोटरसाइकिल जिस पर दो लोग सवार थे अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बाइक पहले सड़क किनारे चल रही एक महिला से टकराई और उसके बाद एक पानी के टैंकर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार 65 वर्षीय बौधराज निवासी कलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चालक और घायल महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
दोनों घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल नौशेरा में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

