बीएसएफ के सीमावर्ती मुख्यालय में एक युवा महिला कांस्टेबल अपने कमरे में फांसी पर लटकी पाई गई

जम्मू, 29 जून (हि.स.)। सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सीमावर्ती मुख्यालय में एक युवा महिला कांस्टेबल अपने कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक कांस्टेबल बिष्णु प्रिया रॉय 25 मई से शुरू हुए तीन महीने के लैब असिस्टेंट कोर्स में थीं और शहर के बाहरी इलाके पलौरा क्षेत्र में स्थित बीएसएफ सीमावर्ती मुख्यालय के कमांड अस्पताल में आवंटित आवास में रह रही थीं। रॉय छत के पंखे से रस्सी से लटकी हुई मिलीं। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

---------------

   

सम्बंधित खबर