युवक की हत्या कर मां व भाई ने मृतक को पिलाया कीटनाशक, फिर लटकाया फांसी पर
- DSS Admin
- Jul 02, 2026
बिरेझर चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत गोजी की घटना
धमतरी, 02 जुलाई (हि.स.)। शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज व मारपीट करना युवक को उस समय महंगा पड़ गया, जब उनकी मां व छोटे भाई ने आक्रोश में आकर उनकी रस्सी से गला दबाकर दर्दनाक हत्या कर दी। हत्या को छिपाने आरोपित मां व भाई ने आत्महत्या का स्वरूप देने पहले मृतक को कीटनाशक पिलाया और बाद में फांसी पर चढ़ा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपित मां व भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कुरूद थाना क्षेत्र के बिरेझर चौकी से गुरुवार काे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोजी निवासी नरसिंग साहू 23 वर्ष पुत्र दौवाराम साहू ने 29 जून को अपने छोटे भाई नरेश साहू 22 वर्ष और मां कमला बाई साहू 60 वर्ष से शराब पीने के लिए रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर नरसिंग अपने छोटे भाई व मां से गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। इससे आक्रोशित मां व छोटे भाई ने नरसिंग साहू की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपितों ने हत्या को आत्महत्या का स्वरूप देने पहले मृतक को अधमरा समझकर कीटनाशक पिला दिया और बाद में दोनों ने मिलकर फांसी पर चढ़ा दिया। हत्या की कहानी को दूसरा रूप देने दोनों ने घर में नरसिंह की संदिग्ध हालात में लाश मिलने की खबर ग्रामीणों व पुलिस में दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो मृतक की मां कमला बाई और छोटे भाई नरेश साहू ने हत्या को आत्महत्या बताया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली हत्या का राज
पुलिस भी प्रथम दृष्टयां इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी। शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिए, लेकिन जब डाक्टरों ने मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को बताया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। गला दबाने से इसकी हत्या हुई है। पुलिस तत्काल आशंका जाहिर कर मृतक की मां और छोटे भाई को हिरासत में लिया और पूछताछ किया। शुरूआत में पुलिस को दोनों गोल-मोल जवाब दे रहा था, लेकिन कड़ाई से पूछताछ किया, तो दोनों टूटकर हत्या करना स्वीकार किया और हत्या की पूरी राज पुलिस के समक्ष खोल दी। पुलिस ने अपराध छिपाने एवं पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से आरोपितों ने शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का स्वरूप देने का प्रयास किया तथा स्वजन के समक्ष झूठी कहानी गढ़ी, इसके लिए आरोपितों के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं लगाकर जुर्म दर्ज कर लिया है। हत्या के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर दोनों आरोपितों को पुलिस

