अमरनाथ यात्रा 2026-श्रद्धालुओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कठुआ में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Amarnath Yatra 2026: Training program organized in Kathua to simplify the e-KYC process for pilgrims.


कठुआ, 10 जून । श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया को सुचारु बनाने के उद्देश्य से कठुआ में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त कठुआ महिमा मदान ने की।

प्रशिक्षण के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शुभम सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-केवाईसी प्रक्रिया तकनीकी पहलुओं और संचालन संबंधी जानकारी दी। साथ ही लाइव डेमो के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को समझाया गया, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर एडीसी ने अधिकारियों से कहा कि वे ई-केवाईसी प्रक्रिया में पूरी दक्षता हासिल करें और श्रद्धालुओं को त्वरित व परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में डिजिटल वेरिफिकेशन डेटा प्रबंधन, शिकायत निवारण और एफआरआईडी कार्ड वितरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। गौरतलब है कि जिला प्रशासन कठुआ द्वारा लखनपुर यात्री सुविधा केंद्र पर ई-केवाईसी के लिए विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे अमरनाथ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

---------------

   

सम्बंधित खबर