बिलावर में महिलाओं के लापता होने की खबर भ्रामक-कठुआ पुलिस
- Neha Gupta
- Jun 01, 2026

कठुआ, 01 जून । सोशल मीडिया पर बिलावर क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं और लड़कियों के लापता होने की खबरों को कठुआ पुलिस ने पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में कुल 70 गुमशुदगी के मामले दर्ज हुए थे जिनमें से 63 लोगों को ढूंढ लिया गया। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 34 मामले सामने आए, जिनमें से 26 व्यक्तियों का पता लगाया जा चुका है।
जांच में पाया गया कि अधिकांश महिलाएं और लड़कियां अपनी इच्छा से घर छोड़कर गई थीं जिनमें शादी या अन्य व्यक्तिगत कारण शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के बयान कानूनी प्रक्रिया के तहत दर्ज किए जाते हैं और कई मामलों में उन्हें उनके परिवारों से मिलवा दिया गया है। हर गुमशुदगी की रिपोर्ट पर नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जाती है। कठुआ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें।
---------------

