अनियंत्रित कार हुई दुर्घटना का शिकार बाल-बाल बचे यात्री
- Editor Chief
- Jul 01, 2026
उधमपुर । स्टेट समाचार / उधमपुर से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित थर्ड क्षेत्र में एक तेज रफ्तार गाड़ी के अनियंत्रित होकर सड़क के साथ लगते खेतों में पलटते हुए पहुंच गई लेकिन गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई।
जानकारी अनुसार दिल्ली से घाटी की ओर जा रही एक कार जैसे ही थर्ड क्षेत्र में पहंची कि तेज गति होने के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका तथा गाड़ी सड़क किनारे स्थित खेतों में पलटती हुई पहुंच गई। वहीं इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो उन्हांेने तुरंत पुलिस को सूचित किया तथा खुद राहत कार्य प्रारंभ करते हुए गाड़ी में सवार लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला। जिन्हें कोई ज्यादा चोटें नहीं आई थी।

