असम वित्तीय निगम और राजस्थान वित्तीय निगम के बीच संयुक्त बैठक संपन्न

गुवाहाटी, 19 मई, (हि.स.)। दो दिवसीय असम दौरे पर आए राजस्थान वित्तीय निगम के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पलटन बाजार स्थित वित्तीय भवन में असम वित्तीय निगम के साथ एक संयुक्त बैठक में भाग लिया। यह जानकारी निगम द्वारा आज दी गई।

राजस्थान वित्तीय निगम की ओर से कार्यकारी निदेशक डॉ. हर सहाय मीणा, उप महाप्रबंधक रविंदर तथा उप प्रबंधक संजय असवाल बैठक में उपस्थित रहे। वहीं असम वित्तीय निगम की ओर से उप महाप्रबंधक केदार बोरा, सहायक महाप्रबंधक बिपुल चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में मुख्य रूप से असम वित्तीय निगम द्वारा अपनाई जा रही विभिन्न प्रशासनिक एवं संस्थागत प्रक्रियाओं, निगम को असम सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग, एनपीए में कमी लाने के उपाय तथा घाटे में चल रही इकाइयों से ऋण वसूली की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर राजस्थान वित्तीय निगम के कार्यकारी निदेशक डॉ. हर सहाय मीणा ने बैठक और विचार-विमर्श को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं परिणामदायी बताया। उन्होंने कहा कि यह बैठक राजस्थान वित्तीय निगम के अधिकारियों के लिए काफी लाभकारी और सूचनाप्रद सिद्ध हुई है।

------------

   

सम्बंधित खबर