होजाई में एसएसबी की पहल पर व्यापक पौधरोपण

गुवाहाटी, 15 जून (हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सोनापुर प्रथम वाहिनी के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में 'ई' समवाय, होजाई के कार्याक्षेत्र में आज व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समवाय के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों, स्कूली बच्चें एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान फलदार, छायादार एवं पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधों जैसे अमरूद, नीम, बकुल, आम और देवदार आदि का रोपण किया गया।

इस मौके पर सहायक कमांडेंट जयंता बोरा ने अपने संबोधन में कहा, “पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधरोपण न केवल प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में सहायक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करता है।”

उन्होंने सभी कार्मिकों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों तथा हरित आवरण बढ़ाने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखरेख सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

---------------

   

सम्बंधित खबर