असम भाजपा अध्यक्ष सैकिया ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर जतायी गहरी संवेदना
- Admin Admin
- Jun 12, 2025

गुवाहाटी, 12 जून (हि.स.)। असम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज दोपहर गुजरात के अहमदाबाद में हुई दुखद विमान दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
एक बयान में असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद दिलीप सैकिया ने एयर इंडिया की उड़ान AI-171 की हृदय विदारक दुर्घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, जिसमें यात्रियों के साथ-साथ पायलट और कर्मचारियों सहित चालक दल के सदस्य सवार थे। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।
बयान में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, मैं विमान में सवार प्रत्येक यात्री के परिवार की अकल्पनीय स्थिति के प्रति गहरी सहानुभूति रखता हूं। उन्होंने इस घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय