गुवाहाटी में ‘लव जिहाद’ को लेकर गंभीर चिंता, कॉलेज छात्रा को भगाने का प्रयास

गुवाहाटी, 10 जून, (हि.स.)। गुवाहाटी के फटाशिल आमबारी थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने के प्रयास का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में गंभीर चिंता व्याप्त हो गई है।

पीड़िता के माता-पिता के अनुसार, बुधवार को एक बांग्लाभाषी मुस्लिम युवक छात्रा को लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान दोनों को एक वाहन में देखा गया। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप किया और छात्रा को सुरक्षित अपने साथ ले आए।

परिवार का आरोप है कि साहिल अली नामक उक्त युवक छात्रा को भगाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस से मामले की जांच कर तथ्यों को स्पष्ट करने तथा छात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

------------

   

सम्बंधित खबर