गुवाहाटी, 24 मई, (हि.स.)। महानगर के गड़चुक इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े एक वाहन से जा टकराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृत चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।
दुर्घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
---------

