विकसित भारत संकल्प सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा, 17 जून को कानपुर में होगा बड़ा आयोजन : शिवराम सिंह

कानपुर, 15 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह बातें सोमवार को भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहीं।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण ने आगामी 17 जून को आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला सभागार में विभागों एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि 17 जून को मंदाकिनी गेस्ट हाउस में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

उन्होंने सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ संयोजकों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के विजन को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं, आमंत्रण अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, के.पी. सिंह चौहान, डॉ. के.जी. गुप्ता, संजय बाजपेई, बी.एल. पांडेय, आनंद सिंह, प्रदीप गुप्ता, नीलम गुप्ता, नीरज भदौरिया, अंकुर गुप्ता, महेंद्र मिश्रा, नरेंद्र अग्रहरि, राजेंद्र श्रीवास्तव, मोहित दुबे, अमित बाजपेई सहित विभागों एवं प्रकोष्ठों के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर