मुख्यमंत्री के काफिले में घुसे और तख्तियां दिखाकर भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य पर तिरंगे के अपमान का आरोप

बीकानेर, 17 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। शनिवार को देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित तीन नेता मुख्यमंत्री के काफिले में घुसे और तख्तियां दिखाकर भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया।

दरअसल, प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा से पहले निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के नीचे भीड़ में खड़े देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस के महासचिव आनन्द जोशी, कांग्रेस नेता श्रीकृष्ण गोदारा, अभिमन्यु ने हाथ में तख्तियां लेकर काफिले की ओर भागे। इस दौरान आनन्द जोशी सबसे पहले काफिले के नजदीक पहुंच गए और नारे के साथ तख्तियां दिखाई।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

   

सम्बंधित खबर