पीएम के खिलाफ बयानबाजी का विरोध, भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
- Admin Admin
- Apr 18, 2025

कानपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेसी नेता नेशनल हेराल्ड मामले में हो रही कार्रवाइयों से घबराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से जुड़े अन्य नेताओं पर गम्भीर आरोप लगा रहे हैं। पीएम के खिलाफ हो रही बयानबाजी का पुरजोर विरोध करते हुए भाजपा युवा माेर्चा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका है।
यह बातें शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने बताते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक कर आक्रोश जाहिर किया। जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप लगातार उजागर होते जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता और खुद राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। जिसका विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। जिससे राहुल गांधी बौखला गए हैं और लगातार पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर बयानबाजी कर रहे हैं। इससे भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। इस सरकार में अनियमितता करने वाले और भ्रष्टाचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। बल्कि संविधान के तहत कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप