डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
- DSS Admin
- Jun 23, 2026
कठुआ, 23 जून (हि.स.)। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर जिला भाजपा द्वारा शहर के मुखर्जी चैक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा प्रधान उपदेश अंडोत्रा की अध्यक्षता में किया गया जिसमें प्रदेश महामंत्री गोपाल महाजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेश महामंत्री गोपाल महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि आज से 73 वर्ष पूर्व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के लिए अपना बलिदान दिया था। उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे का नारा दिया जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5 अगस्त 2019 को साकार किया गया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 23 जून को देशभर में डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया जाता है। जिला भाजपा प्रधान उपदेश अंडोत्रा ने बताया कि 23 जून को पूरे देश में डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। कठुआ के मुखर्जी चैक में भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर पूर्व डीडीसी अध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ डोगरा, डॉ. नरेंद्र सहित कई अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------

