नगर पंचायत कुरुद में भाजपा की ज्योति चंद्राकर को मिली जीत
- Admin Admin
- Feb 15, 2025

धमतरी, 15 फ़रवरी (हि.स.)।धमतरी जिले के कुरुद ब्लाक के नगर पंचायत कुरुद में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे को परास्त करने के लिए कड़ी मेहनत की। प्रचार के दौरान अनुमान लगाना मुश्किल था कि किसकी जीत होगी किंतु मतगणना के बाद तस्वीर स्पष्ट हो गई। शनिवार 15 फरवरी को इंडोर स्टेडियम कुरुद में सुबह नौ बजे से ही मतगणना शुरू हो गई थी, जिसमें भाजपा की ज्योति भानू चंद्राकर ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 4594 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी तपन संजय चंद्राकर को 4333 वोट मिला। इस प्रकार ज्योति चंद्राकर ने 261 मतों से जीत हासिल की।
वहीं स्वतंत्र प्रत्याशी योगेश चंद्राकर को 163 मत मिले। आप पार्टी के विनोद सचदेव को 74 वोट मिले। नोटा में 71 वोट पड़े। वहीं 71 मतदाताओं को चारों प्रत्याशी पसंद नहीं आए। सभी वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला रहा। एक दो वार्डों में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी खड़े थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
कुरुद नगर पंचायत में विजयी पार्षद प्रत्याशी - वार्ड क्रमांक एक से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम साहू, वार्ड क्रमांक दो से डुमेश साहू कांग्रेस, वार्ड क्रमांक तीन से रजत चंद्राकर कांग्रेस, वार्ड क्रमांक चार महेंद्र गायकवाड भाजपा, वार्ड क्रमांक पांच मिथिलेश बैस भाजपा, वार्ड क्रमांक छह सितेश कुमार सिन्हा भाजपा, वार्ड क्रमांक सात उर्वशी चंद्राकर कांग्रेस, वार्ड क्रमांक आठ रवि मानिकपुरी भाजपा, वार्ड क्रमांक नौ कविता कुर्मी भाजपा, वार्ड क्रमांक 10 अर्जुन ध्रुव कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 11 राजकुमारी ध्रुव भाजपा, वार्ड क्रमांक 12 राखी तपन चंद्राकर कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 13 देवव्रत साहू कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 14 मनीष साहू कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 15 मंजू प्रमोद साहू कांग्रेस।
इस प्रकार सभी विजयी होकर पार्षद बने। नगर पंचायत कुरुद में अध्यक्ष और पार्षदों का परिणाम 11 बजे आ गए और रिटर्निंग ऑफिसर कुरुद एसडीएम इक्का ,एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर महेंद्र राज गुप्ता सीएमओ नगर पंचायत कुरुद ने मतों की संख्या के साथ विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी, तथा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंप दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा