कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार लेखपाल की मौत

फतेहपुर, 13 फरवरी (हि.स.)। जिले में गुरुवार को ड्यूटी पर जा रहे मोटरसाइकिल सवार लेखपाल को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्टर मार दी। टक्टर से लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सक ने घायल लेखपाल को मृत घोषित कर दिया।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार लेखपाल अमित कुमार(30) पुत्र सूरज बली निवासी ग्राम लोनार थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर की मौत हो गई। हालांकि जीवित रहने की आशंका पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

तहसीलदार अचिलेश कुमार ने बताया कि मृतक शीघ्र ही लेखपाल पद पर नियुक्त हुआ था, जो फतेहपुर शहर में ट्रेनिंग कर रहा था। ट्रेनिग के दौरान उसकी नियुक्ति घोरहा गांव में थी। आज ट्यूटी जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई है।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, एडीएम अविनाश कुमार त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी व लेखपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

   

सम्बंधित खबर