पलवल : केंद्र सरकार के 11 साल, विकास और सुशासन का दावा, विधायक ने जताई खुशी

पलवल, 16 जून (हि.स.)। केंद्र सरकार ने अपने 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों में उत्साह का माहौल है। होडल से विधायक हरेंद्र राम रतन ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इन वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

होडल में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर लोगों को विस्तार से जानकारी दी।

चाहे वह डिजिटल इंडिया हो, मेक इन इंडिया हो, या फिर आत्मनिर्भर भारत, हर क्षेत्र में देश ने प्रगति की है।

हरेंद्र राम रतन ने विशेष रूप से ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हमारे क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं बेहतर हुई हैं। किसानों के लिए योजनाएं और बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स ने लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया है।

उन्होंने 8वें वेतन आयोग के गठन को भी सराहा, जिसे हाल ही में मंजूरी दी गई है। यह कदम केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए लाभकारी होगा।

पूर्व चेयरमैन जगमोहन गोयलन ने कहा, कहा, केंद्र सरकार ने 11 वर्षों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई और पारदर्शिता बढ़ाई। डिजिटल क्रांति और जीएसटी जैसे कदमों ने अर्थव्यवस्था को मजबूत किया।

किसानों के लिए भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विरासत को सम्मान और नई योजनाओं ने ग्रामीण भारत को सशक्त किया। सरकार का फोकस समावेशी विकास पर है, जिससे हर वर्ग को लाभ मिला। हालांकि, विपक्षी दलों ने सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर नाकाम रहने का आरोप लगाया। फिर भी, समर्थकों का मानना है कि केंद्र सरकार का विजन 2025 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अहम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गुरुदत्त गर्ग

   

सम्बंधित खबर