मुख्यमंत्री ने शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की

गुवाहाटी, 17 मई, (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को आवास निर्माण एवं शहरी मामलों विभाग की एक समीक्षा बैठक में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया।

बैठक में गुवाहाटी नगर निगम, गुवाहाटी महानगर विकास प्राधिकरण, गुवाहाटी जल बोर्ड तथा अमृत मिशन समेत विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने शहरी बुनियादी ढांचे, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को विकास योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुवाहाटी शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

----------

   

सम्बंधित खबर