सोनीपत में मुख्यमंत्री के ओएसडी ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

सोनीपत, 21 मार्च (हि.स.)। हरियाणा

के मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने सोनीपत की काठ मंडी में शुक्रवार को

जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की

समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। बढ़खालसा ने कहा कि जन भागीदारी

के बिना कोई भी व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल सकती। उन्होंने सामाजिक संगठनों को

सरकार और समाज के बीच का सेतु बताते हुए उनकी भूमिका को सराहा।

व्यापारियों

ने सबसे पहले बॉर्डर खोले जाने पर सरकार का आभार जताया। इसके बाद उन्होंने मंडी में

अनाज सीजन के दौरान आने वाली परेशानियों, जैसे नए शेड और बाउंड्री वॉल की जरूरत, को

उठाया। ओएसडी ने इन समस्याओं को जल्द हल करने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा, शहर की

अन्य समस्याओं जैसे आवारा कुत्तों की समस्या, मिशन चौक फ्लाईओवर का निर्माण, और सफाई

कर्मचारियों की लंबित मांगों पर भी चर्चा हुई। बढ़खालसा ने इन मुद्दों को मुख्यमंत्री

के समक्ष रखकर समाधान करवाने का वादा किया।

इस अवसर

पर जिला व्यापार मंडल के चेयरमेन संजय वर्मा, प्रधान संजय सिंगला, एडवोकेट महावीर मित्तल,

एडवोकेट अरविंद मित्तल और ठेकेदार सतीश माथुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। यह

मुलाकात व्यापारियों और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक

कदम मानी जा रही है। व्यापारियों ने ओएसडी के सकारात्मक रवैये की प्रशंसा की।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर