मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज की शिष्टाचार भेंट
- Admin Admin
- Jul 01, 2025
जयपुर, 25 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को ब्रह्मधाम आसोतरा के वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज ने मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राजपुरोहित समाज के सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान सहित विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
भेंट के दौरान आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित एवं ब्रह्मधाम आसोतरा ट्रस्ट के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने ध्यानाराम महाराज का दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया और उनके आध्यात्मिक कार्यों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संतों और आध्यात्मिक गुरुओं का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार सामाजिक समरसता और शैक्षणिक प्रगति के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर



