कठुआ में किरायेदार सत्यापन नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 8 एफआईआर दर्ज
- Neha Gupta
- Jun 17, 2026

कठुआ, 17 जून । जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कठुआ पुलिस ने किरायेदार सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान और जमीन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 8 एफआईआर दर्ज की हैं।
पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष सत्यापन अभियान के दौरान बाहरी किरायेदारों और घरेलू सहायकों का रिकॉर्ड जांचा गया। इस दौरान थाना कठुआ की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में नियमों का पालन न करने वाले मालिकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए।
जिला मजिस्ट्रेट कठुआ द्वारा किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया गया है बावजूद इसके कुछ लोगों ने निर्देशों की अनदेखी की जिस पर यह कार्रवाई की गई। एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों और घरेलू सहायकों का समय पर सत्यापन कराएं ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोकने में मदद मिल सके। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
---------------

