24 घंटे के भीतर असम छोड़ने का निर्देश, घोषित बांग्लादेशी नागरिक कायम अंसारी को नोटिस

गुवाहाटी, 02 जुलाई (हि.स.)। बिश्वनाथ की जिला दंडाधिकारी करबी सैकिया करन ने घोषित बांग्लादेशी नागरिक कायम अंसारी को 24 घंटे के भीतर असम छोड़ने का निर्देश जारी किया है।

कायम अंसारी को वर्ष 2025 में बांग्लादेशी नागरिक घोषित किए जाने के बाद 28 मई, 2025 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से वह ग्वालपाड़ा जिले के माटिया ट्रांजिट कैंप में रखा गया था।

जानकारी के अनुसार, दिवंगत अजीत अंसारी के पुत्र कायम अंसारी शोणितपुर जिले के खेरबाड़ी गांव का निवासी था। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार उसे 24 घंटे के भीतर असम छोड़ना होगा। प्रशासन ने निर्देश के अनुपालन के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

------------

   

सम्बंधित खबर