वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव महंत पुनः मुख्यमंत्री के प्रधान प्रेस सचिव नियुक्त
- DSS Admin
- May 17, 2026
गुवाहाटी, 17 मई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के प्रधान प्रेस सचिव के रूप में वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव महंत को पुनः नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शनिवार की रात आधिकारिक घोषणा की गई।
इसके साथ ही नवजीत पाटगिरी को भी मुख्यमंत्री के संचार, जनसंपर्क एवं प्रोटोकॉल विभाग में विशेष कर्तव्यरत अधिकारी (ओएसडी) के रूप में पुनर्नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार के इन महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों को मुख्यमंत्री कार्यालय की मीडिया समन्वय व्यवस्था, जनसंपर्क गतिविधियों तथा संचार तंत्र को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
-------------

