जीएमसी कठुआ में मेडिकल शिक्षा सुधार पर मंथन, एमईयू कमेटी की अहम बैठक

Deliberations on medical education reforms at GMC Kathua; crucial meeting of the MEU committee.


कठुआ, 16 जून । गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ में मेडिकल एजुकेशन यूनिट एवं करिकुलम कमेटी की बैठक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों और पाठ्यक्रम सुधारों की समीक्षा करते हुए क्षमता-आधारित चिकित्सा शिक्षा, मूल्यांकन प्रणाली, उपस्थिति निगरानी, स्किल लैब संचालन और फैकल्टी डेवलपमेंट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। समिति ने केस-आधारित अध्ययन, क्लिनिकल प्रशिक्षण, समय पर रिमेडियल कक्षाएं और छात्रों की नियमित आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही अक्टूबर 2026 में फैकल्टी के लिए बीसीएमई कार्यक्रम और समय-समय पर मेडिकल एजुकेशन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के अंत में मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

---------------

   

सम्बंधित खबर