कोलकाता, 15 जून (हि. स.)। हर कोई तृणमूल छोड़ना चाहता है और यही वास्तविक सच्चाई है। तृणमूल कांग्रेस के बदलते स्वरूप को लेकर चुटकी लेते हुए पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने सोमवार को यह बातें कही।
तृणमूल के बागी सांसदों की रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात के मुद्दे पर घोष ने सोमवार को कहा कि कोई भी सांसद अध्यक्ष से मिल सकता है और अपनी बात रख सकता है। मुझे उनका सटीक उद्देश्य नहीं पता है, लेकिन यह सच है कि बहुत कुछ हो रहा है। अध्यक्ष लिखित रूप में कुछ प्रस्तुत करने और विवरणों को देखने के बाद निर्णय लेंगे। अगर उन्हें एक अलग पार्टी के रूप में मान्यता दी जाती है, तो उन्हें एक अलग सीट का अधिकार होगा; लेकिन यह भी सच है कि हर कोई तृणमूल छोड़ना चाहता है।
तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी से सीआईडी की पूछताछ पर, उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार जाना पड़ा; वे पहले भी जा चुके हैं, और अब सी. आई. डी. उन्हें तलब कर रही है और ईडी भी नोटिस भेज रही है।
-------

