सिलीगुड़ी में ‘सीधे शंकर’ कार्यक्रम, मंत्री शंकर घोष ने सुनीं लोगों की समस्याएं

सिलीगुड़ी, 14 जून (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रविवार को आयोजित ‘ सीधे शंकर’ कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं मंत्री शंकर घोष ने आम लोगों की समस्याएं सीधे सुनीं। बाबूपाड़ा स्थित वाईएमए मैदान में आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

कार्यक्रम में जमीन कब्जे, अवैध निर्माण, नागरिक सुविधाओं की कमी और व्यक्तिगत समस्याओं सहित कई मुद्दे उठाए गए। लोगों ने एक-एक कर अपनी शिकायतें मंत्री के सामने रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जमीन कब्जाने और अन्य अनियमितताओं के आरोप भी लगाए।

मंत्री शंकर घोष ने इन आरोपों को भी गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। मंत्री शंकर घोष ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के ‘सरासरी शंकर’ यानी की सीधे शंकर कार्यक्रम का आयोजन हर महीने किया जाएगा, ताकि लोग सीधे अपनी बात रख सकें।

   

सम्बंधित खबर