खराब मौसम के कारण जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आज कोई भी जत्था रवाना नहीं
- Admin Admin
- Aug 01, 2025
जम्मू, 1 अगस्त (हि.स.)। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आज किसी भी जत्थे को रवाना नहीं किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण आज जम्मू से कश्मीर की ओर अमरनाथ यात्रा यातायात की आवाजाही की अनुमति नहीं दी गई है।
एक अधिकारी के अनुसार आज यानि शुक्रवार, 1 अगस्त को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से श्री अमरनाथ यात्रा फिर से स्थगित कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू से कश्मीर की ओर किसी भी यात्रा यातायात को जाने की अनुमति नहीं है।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह



