फरीदाबाद : निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, दो खाताधारक गिरफ्तार
- DSS Admin
- May 18, 2026
फरीदाबाद, 18 मई (हि.स.)। इंवेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपए की ठगी किए जाने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने सोमवार को दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार जवाहर कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने अपने आप को एपिल प्राइम इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म से जुडा हुआ बताया और कहा कि वे लोग इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म पर पैसा निवेश करके मोटा मुनाफा देते है। फिर ठगों ने शिकायतकर्ता ने एपिल प्राइम डाउनलोड कराई जिस पर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रॉजेक्सन के जरिये ठगो द्वारा बताये खाता में कुल चार लाख 49 हजार रुपये निवेश किये, जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस संबंध में खाता खाताधारक रिसाल गुप्ता निवासी उत्तरप्रदेश को बदायु से गिरफ्तार किया है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपित ने अपना बैंक खाता खुलवाकर ठगों को दिया था, जिस खाता में ठगी से जुडे हुए 49 हजार रुपए आये थे। आरोपी को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। दूसरे मामले में 54 लाख 85 हजार रुपए की ठगी मामले में पुलिस ने अमन निवासी कुरुक्षेत्र को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार अमन ने खाताधारक नवीन का खाता खुलवाया था और उस खाता को दिल्ली में सुमित व मनविंद्र के माध्यम से विदेश में बैठे ठगों को उपलब्ध कराया था। खाते में ठगी के 75 हजार रुपए आए थे। आरोपित दिल्ली में रैपिडो चलाता है। आरोपी को आज अदालत में पेश न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस बाबत एसजीएम नगर निवासी एक व्यक्त् िने शिकायत दी थी कि टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से उसके साथ 54 लाख 85 हजार रुपए की ठगी की गई। मामले में नवीन (खाताधारक), सुमित व मनविंद्र को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

